भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताया मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का आभार
नरसिंहपुर। होशंगाबाद-नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ। चुनाव सम्पन्न होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने मतदाताओं व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया है।
जिले की जनता ने जिस तरह से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है इसके लिए भाजपा जिला अध्यक्ष इंजी अभिलाष मिश्रा ने जिले के सभी मतदाता भाईयों बहनों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है साथ ही जिले के सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने हेतु जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित चुनाव कार्यों में लगे सभी अधिकारी कर्मचारियों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया जिनके बलबूते जिले में लोसभा चुनाव का कार्य अच्छे तरीके से संपन्न हुआ। उक्ताशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा द्वारा दी गई।