एमपी कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष बने नायक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार होंगे मिश्रा

nspnews 27-03-2024 Regional

एनएसपीन्यूज। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग का पुर्नगठन कर उसे तत्काल प्रभाव से लागू किये जाने के निर्देश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जारी किये हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का मीडिया सलाहकार मनोनीत किया गया है। पूर्व मंत्री मुकेश नायक को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। 
इसके अलावा भूपेन्द्र गुप्ता, मृणाल पंत, शैलेन्द्र पटेल, कुणाल चौधरी, विपिन वानखेड़े, विनय सक्सेना, सुश्री निशा बांगरे, श्रीमती रोशनी यादव और अब्बास हफीज को मप्र कांग्रेस कमेटी में मुख्य प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। डॉ. अशोक मर्सकोले, बैजनाथ कुशवाहा, रवि सक्सेना, अमित शर्मा, राम पाण्डेय, मिथुन अहिरवार, रवि वर्मा, सुश्री फरहाना खान, आरपी सिंह, स्वदेश शर्मा, सुश्री संगीता शर्मा, अवनीश बुंदेला, राजकुमार केलू उपाध्याय, योगेश यादव, विवेक त्रिपाठी, सुश्री अपराजिता पाण्डेय, संतोष गौतम, आनंद जाट, अभिनव बरोलिया, सुश्री स्पर्श चौधरी, सुश्री अवनी बंसल और सुश्री रीना बोरासी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।

 

प्रादेशिक