मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनपद मैदान में सभा को किया संबोधित

nspnews 23-04-2024 Regional

नरसिंहपुर। मंगलवार 23 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने जनपद मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अपने संबोधन में उन्होंने विभिन्न विषयों का जिक्र करते हुए कहा कि विश्व में भारतवासी एवं भारत का सम्मान बढ़ा है। सभा को केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल, चौ. दर्शन सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, विधायक विश्वनाथ सिंह पटैल, महेन्द्र नागेश सहित भाजपा नेताओं ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष इंजी अभिलाष मिश्रा, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटैल, नगर पालिका नीरज दुबे भी मंचासीन रहे। 

 

प्रादेशिक