आईएएस रोहित सिंह का स्थानांतरण, ऋजु बाफना होंगी नरसिंहपुर कलेक्टर

nspnews 07-11-2022 Regional

नरसिंहपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की गई है। नरसिंहपुर कलेक्टर रोहित सिंह (2012) का स्थानांतरण करते हुए प्रबंध संचालक, लघु उद्योग निगम, मप्र तथा संचालक, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मप्र पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर नगरपालिक निगम भोपाल में अपर आयुक्त रही सुश्री ऋजु बाफना (2014) नरसिंहपुर कलेक्टर का पदभार ग्रहण करेंगी।  

 

प्रादेशिक