नरसिंहपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विशाल पथ संचलन कल

nspnews 08-04-2023 Regional

नरसिंहपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की संकल्पना को साकार करते हुए शताब्दी वर्ष की ओर अग्रसर है।  जिले में नरसिंह गर्जना कार्यक्रम के अंतर्गत 9 अप्रैल को विशाल पथ संचलन का आयोजन आरएसएस द्वारा किया जा रहा है। पथ संचलन की शुरुवात  तीन स्थानों सीएम राइज स्कूल, बरगी कालोनी एवम गौरी गार्डन से होगी। ठीक शाम 5.15 बजे तीनों स्थानों से आये स्वयं सेवक शिवाजी ग्राउंड में एकत्रित होंगे, यहां एकत्रीकरण के बाद मुख्य एवं विशाल पथ संचलन  होगा। आयोजन में संगठन के महाकौशल प्रांत प्रचारक प्रवीण गुप्ता मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक आयोजन में जिले भर से लगभग 10 हजार स्वयं सेवक शामिल होंगे। आयोजन में संगठन के महाकौशल प्रांत प्रचारक प्रवीण गुप्ता मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित होंगे।

प्रादेशिक