मुंबई के बांद्रा में नोरा स्पोर्टी लुक में आईं नजर

nspnews 20-05-2023 Entertainment

एनएसपीन्यूज। नोरा फतेही हमेशा अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में नोरा स्पोर्टी लुक में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक टॉप के साथ मैचिंग स्पोर्टी पैंट पहना हुआ है। इस लुक को उन्होंने ब्लैक गॉगल्स और ग्रे हैंडबैग के साथ कम्पलीट किया है। इस दौरान नोरा ने स्माइल करते हुए पैपराजी को पोज भी दिए। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। हालही में नोरा फतेही ने मुंबई में  बेबी काम डाउन के सिंगर रेमा के साथ एक इवेंट में पहुंचीं थीं। जहां, उन्होंने मंच पर नाच मेरी रानी गाने पर डांस किया था। इस इवेंट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं कुछ समय पहले ही नोरा का एक म्यूजिक वीडियो अच्छा सिला दिया मेरे प्यार का रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला है।

प्रादेशिक