सिंपल और खूबसूरत लुक के लिए पहने ये कुर्तियां

nspnews 23-05-2023 Fashion

एनएसपीन्यूज। जब भी हम पार्टी की बात करते हैं तो हमें कुछ नया पहनना ज्यादा पसंद होता है। क्योंकि हम सभी पार्टियों के लिए अपने परिवार और दोस्तों से मिलते हैं। ऐसे में अलग दिखने के लिए आप इस तरह की कुर्ती पहन सकती हैं। अच्छा लुक पाने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। आप चाहें तो कुर्ती को मैच करने के लिए पलाजो से भी पूरा सेट बना सकती हैं। सिंपल और खूबसूरत लुक के लिए आप इस तरह की कुर्ती खरीद सकती हैं। इस तरह की कुर्तियों पर डिजाइन काफी सिंपल होते हैं इसलिए आप इन्हें जींस, सलवार, पजामी या पलाजो के साथ कैरी कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती लड़कियों के लुक के लिए या कॉलेज पार्टियों में भी पहनी जा सकती है। कई पार्टियों में नई दुल्हनों को भी इनवाइट किया जाता है। ऐसे में आप कम से कम कीमत में बेहतरीन लुक पाने के लिए ऐसी कुर्तियां खरीद सकती हैं। इस तरह की कुर्ती लंबी महिलाओं पर बहुत अच्छी लगती है। कुछ कुर्तियां कम उम्र दिखाती हैं। ऐसे में अगर आप यंग हैं तो 2 से 3 कलर्स से बनी सिंपल कुर्ती पहन सकती हैं। अगर आपको लंबी कुर्ती पहनना पसंद नहीं है तो आप इसे छोटा रख सकती हैं।

 

प्रादेशिक