हैवी ज्वेलरीज की जगह सिंपल लुक में दिखीं अनुष्का
nspnews 27-05-2023 Entertainment
एनएसपीन्यूज। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपना डेब्यू किया। फैंस अनुष्का के अपियरेंस का बड़ी ही इंतजार कर रहे थे। आखिरकार शुक्रवार को वो इंतजार खत्म हुआ, जब अनुष्का ने रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर बेहद सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर ऑफ शोल्डर गाउन पहना, जिसके साथ उन्होंने पर्ल और स्टडेड टियरड्रॉप ईयरिंग्स पहने। आउटफिट के साथ अनुष्का का हाथों में अंगूठिया पहनीं।