परंपरागत परिधानों में महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाती है साड़ी

nspnews 07-06-2023 Fashion

एनएसपीन्यूज। साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे त्यौहार में, शादी में, घर पर, पार्टी में, यहां तक की आफिस में भी कैरी किया जा सकता है। परंपरागत परिधानों में साड़ी महिलाओं की खूबसूरती को अधिक बढ़ाती है। साड़ी की कई वैरायटी हैं, हालांकि आउट आफ फैशन होने के कारण महिलाओं की खूबसूरत साडिय़ां सालों से अलमारी में रखी हुई हैं, लेकिन अब साड़ी का फैशन दोबारा लौट आया है। साड़ी पहनने से महिलाओं में ग्रेसफुल और रायल लुक आता है। भीड़भाड़ में भी साड़ी पहनी महिला हटकर नजर आती है। आजकल साडिय़ों में एक से बढ़कर डिजाइंस देखने को मिल रहे हैं। जिससको पहनने से महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। इन दिनों मार्केट में सिल्क, काटन, जार्जेट, आर्गेन्जा, ओम्ब्रे, फ्लावर प्रिंट, लहरी साडिय़ां चलन में फिर से आ गई हैं। जबलपुर की गढ़ा निवासी वंदना कहा कहना है कि पिछले कुछ समय में सूट, वनपीस का चलन ज्यादा बढ़ गया है। महिलाएं किसी भी फंक्शन आदि में इन्हें ही पहनना पसंद करती थी। लेकिन एक बार फिर से साडिय़ां फैशन में आ गइ है। किसी भी शादी फंक्शन, आफिस या कहीं और जाना हो महिलाओं की पहली पसंद साड़ी बन गई है। एक बार फिर से भारतीय महिलाएं अपने परंपरागत परिधान में नजर आने लगी है। इन दिनों सिल्क की साडिय़ां फैशन में आ गई है। इसमें प्योर सिल्क, बनारसी सिल्क आदि शामिल हैं। सिल्क की साडिय़ों में एक से बढ़कर एक डिजाइन देखने को मिल रहे हैं। महिलाएं इन नए डिजाइन की साडिय़ों को पहनना पसंद भी कर रही हैं। 

प्रादेशिक