कन्याकुमारी-बनारस एक्सप्रेस एवं जबलपुर-अम्बिकापुर इण्टरसिटी की समय सारणी में आंशिक संशोधन

Neemuch 28-12-2023 Regional

एनएसपीन्यूज। सुचारु रेल संचालन को दृष्टिगत रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु पमरे से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 16367 कन्याकुमारी-बनारस एक्सप्रेस ट्रेन के जबलपुर, कटनी एवं मैहर स्टेशनों की समय सारणी में आंशिक संशोधन किया गया है। यानि कन्याकुमारी से लेकर कछपुरा पासिंग तक तथा सतना से बनारस तक के समय सारणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। संशोधित समय सारणी दिनाँक 30 दिसंबर 2023 से प्रभावी रहेगा। संशोधित समय सारणी निम्नानुसार है।

अब गाड़ी संख्या 16367 कन्याकुमारी-बनारस एक्सप्रेस ट्रेन दिनाँक 28.12.2023 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रात्रि 20:30 प्रस्थान कर तीसरे दिन दिनाँक 30.12.2023 को दोपहर 13:00 बजे (पूर्व समय 13:15 बजे) जबलपुर, 14:30 बजे (पूर्व समय 14:40 बजे) कटनी, 15:30 बजे (पूर्व समय 15:33 बजे) मैहर और उसी दिन रात्रि 23:35 बजे बनारस पहुँचेंगी।
अम्बिकापुर इण्टरसिटी जबलपुर स्टेशन से 15 मिनट पहले छूटेगी

गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर - अम्बिकापुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से कटनी साऊथ तक की समय सारिणी में आंशिक संशोधन किया गया और न्यू कटनी जंक्शन से अम्बिकापुर तक की समय सारणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। संशोधित समय सारणी दिनाँक 30 दिसंबर 2023 से प्रभावी रहेगी। संशोधित समय सारणी निम्नानुसार है।

गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर - अम्बिकापुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन जबलपुर स्टेशन से प्रस्थान समय 12:55 बजे (पूर्व समय 13:10 बजे), सिहोरा रोड 13:28 बजे (पूर्व समय 13:38 बजे), कटनी साउथ 14:05 बजे (पूर्व समय 14:15 बजे) पहुँचेगी।

प्रादेशिक