संघ में विनोद नेमा को अहम जिम्मेदारी, महाकौशल प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह बने

nspnews 01-02-2024 Regional

करेली। वर्तमान केन्द्र की सरकार में पर्दे के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका अहम है। बीते दिनो मध्य प्रदेश के महाकौशल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में नई नियुक्तियां हुई है। जबलपुर में सम्पन्न हुई बैठक में प्रांत संघचालक का निर्वाचन किया गया, जिसमें जबलपुर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप दुबे सर्वसम्मति से प्रांत संघ चालक बनाये गये। इस अवसर पर प्रांत संघचालक ने अपनी नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। सतना के उत्तम बनर्जी प्रांत कार्यवाह, करेली के स्वयंसेवक विनोद नेमा एवं सिवनी के अनिल चंद्रवंशी सह प्रांत कार्यवाह नियुक्त हुए। स्कूली जीवन से संघ में जुड़े एवं शाखा के मुख्य शिक्षक के दायित्व से शुरू हुई संघ की यात्रा में श्री नेमा करेली तहसील कार्यवाह, नरसिंहपुर जिला व्यवस्था प्रमुख, नरसिंहपुर सह जिला कार्यवाह, नरसिंहपुर जिला कार्यवाह, सह विभाग कार्यवाह जबलपुर, विभाग कार्यवाह छिंदवाड़ा, सह प्रांत संपर्क प्रमुख महाकौशल से लेकर आज प्रांत सह कार्यवाह बनाये गये है। 

 

प्रादेशिक