भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गई

nspnews 14-04-2024 State

नरसिंहपुर। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 133 वीं जयंती जनपद मैदान स्थित युवा कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, राजेन्द्र नेमा, आशीष दुबे, अजय दुबे, अतुल चौरसिया, रोहित पटेल , बुद्धिप्रकाश विश्वकर्मा, विवेक पटैल ने डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।  

 

प्रादेशिक