राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता 6ण्0 का ग्रैंड फिनाले 24.25 जनवरी को मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियमए नई दिल्ली में आयोजित

एनएसपीन्यूज। रक्षा मंत्रालय के सहयोग से शिक्षा मंत्रालय का स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) 24-25 जनवरी 2025 को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता 6.0 का ग्रैंड फिनाले आयोजित करने जा रहा है। इस साल राज्य और क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के माध्यम से 13 राज्यों से 16 बैंड टीमों के 463 बच्चे फिनाले (सूची संलग्न) के लिए चयनित हुए हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में 13,999 बच्चों वाली 568 टीमों ने भाग लिया; जबकि क्षेत्रीय स्तर पर 2,337 बच्चों वाली 84 टीमों ने भाग लिया। पहली बार 1. तीन सरकारी स्कूलों की बैंड टीमों को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने का अवसर मिला है।
2. पीएम श्री केजीबीवी पटमदा, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड के स्कूली छात्र राष्ट्रपति मंच के सामने मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे।
3. दो बैंड टीमें (केन्द्रीय विद्यालय और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल वेस्ट प्वाइंट, सिक्किम) गणतंत्र दिवस परेड में विजय चौक पर अपनी प्रस्तुति देंगी।
4. "सरकार के समग्र दृष्टिकोण" के अनुरूप, सेना रेजिमेंटल केंद्रों के बैंड प्रशिक्षकों/टीमों द्वारा पीएम श्री स्कूल बैंड टीमों के प्रशिक्षण के लिए पहल की गई है। 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशिक्षण शुरू हो चुका है और शेष राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में भी जल्द ही शुरू होगा। यह पीएम श्री स्कूलों के छात्रों को समग्र शिक्षा प्रदान करने और उन्हें पूर्ण व्यक्तित्व के रूप में विकसित करने की दिशा की तरफ बढ़ता हुआ एक कदम है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, 21वीं सदी की पहली शिक्षा नीति है और इसका उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बदलावकारी सुधार करना है। इस दिशा में यह कार्यक्रम न केवल देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करेगा, बल्कि छात्रों के संगीत कौशल को भी बढ़ाएगा और उनमें अनुशासन का संचार करेगा। इस पहल का उद्देश्य पूरे देश में स्कूली छात्रों में देशभक्ति और एकता की भावना को फिर से जगाना और समग्र शिक्षा को आगे बढ़ाने में मदद करना है।
ग्रैंड फिनाले में भाग लेने वाली टीमों की सूची
क्रम सं. |
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश |
स्कूलों की संख्या |
स्कूल का नाम और पता |
वर्ग |
|
बैंड |
छात्र/छात्राएं |
||||
|
आंध्र प्रदेश |
1 |
मोंटे सीबीएसई स्कूल कुरनूल, पांडीपाडु गांव, कल्लूर मंडल-कुरनूल, आंध्र प्रदेश |
पाइप |
छात्राएं |
|
छत्तीसगढ |
1 |
सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, पत्थलगांव, छत्तीसगढ़ |
ब्रास |
छात्र |
|
हिमाचल प्रदेश |
1 |
पाइनग्रोव स्कूल, कुठार रोड, सुबाथू, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश |
ब्रास |
छात्र |
|
झारखंड |
1 |
पीएम श्री केजीबीवी पटमदा, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड |
पाइप |
छात्राएं |
|
कर्नाटक |
1 |
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 बेलगावी कैंट, कर्नाटक |
पाइप |
छात्र |
|
केरल |
1 |
सेंट जोसेफ एंग्लो इंडियन गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, कोझिकोड, केरल |
ब्रास |
छात्राएं |
|
मध्य प्रदेश |
1 |
सेंट जोसेफ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ईदगाह हिल्स, भोपाल, मध्य प्रदेश |
ब्रास |
छात्राएं |
|
महाराष्ट्र |
2 |
भोंसला मिलिट्री स्कूल गर्ल्स, नासिक, महाराष्ट्र |
पाइप |
छात्राएं |
आरबीपी मिलिट्री स्कूल स्पोर्ट्स अकादमी सांगली, महाराष्ट्र |
पाइप |
छात्र |
|||
|
राजस्थान |
1 |
प्रिंस लोटस वैली सीकर, राजस्थान |
ब्रास |
छात्र |
|
सिक्किम |
2 |
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल वेस्ट पॉइंट, गंगटोक, पूर्वी सिक्किम, सिक्किम |
ब्रास |
छात्राएं |
उत्तर सिक्किम अकादमी, नांगन (निजी सीबीएसई संबद्ध), उत्तर सिक्किम, सिक्किम |
पाइप |
छात्र |
|||
|
त्रिपुरा |
1 |
सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल, पथलियाघाट, सिपाहीजला, त्रिपुरा |
ब्रास |
छात्र |
|
उत्तराखंड |
1 |
गायत्री विद्यापीठ, शांतिकुंज, हरिद्वार, उत्तराखंड |
ब्रास |
छात्राएं |
|
उतार प्रदेश |
2 |
श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय, हापुड मोड़ तिराहा, जीटी रोड, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश |
पाइप |
छात्राएं |
सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस, सेक्टर - डी एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश |
पाइप |
छात्र |
|||
कुल |
13 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश |
16 |
|
|
|
