पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनपद मैदान में सभा को किया संबोधित

nspnews 19-04-2024 Regional

नरसिंहपुर। शुक्रवार को स्थानीय जनपद मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभा को संबोधित किया। श्री नाथ का हेलीकाप्टर से नरसिंहपुर आगमन हुआ। जहां कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत किया। जनपद मैदान पर सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल एवं कांग्रेस सरकारों को उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया। इसके पूर्व सभा को कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी मंचासीन रहे।

 

प्रादेशिक