महाविद्यालय में जैविक खेती पर वेबिनार का आयोजन

Kota 19-02-2022 Regional

नरसिंहपुर। शासकीय श्याम सुंदर नारायण मुशरान महिला महाविद्यालय में 18 फरवरी को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत वर्तमान में जैविक खेती का महत्व विषय पर गूगल मीट के माध्यम से वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित हुए कृषि विज्ञान केंद्र बालाघाट के वैज्ञानिक डॉ रमेश अमूले एवं नरसिंहपुर जिले, ग्राम करताज के प्रसिद्ध कृषक राकेश दुबे कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कृष्णा शर्मा के वक्तव्य से हुआ जिन्होंने अपने उद्बोधन में सभी को संबोधित करते हुए जैविक खेती से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ अमूले ने उद्बोधन में जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला एवं रसायनिक रहित खेती पर बल देते हुए देशी खाद बनाने के उपाय भी बताऐं। कार्यक्रम में उपस्थित द्वितीय वक्ता राकेश दुबे ने जैविक खेती से जुड़े अपने अनुभवों को साझा करते हुए इसे मानव कल्याण की दृष्टि से लाभकारी बताया एवं जैविक खेती के महत्व एवं वर्तमान में इसकी प्रासंगिकता को उजागर किया। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में डॉ प्रज्ञा गुप्ता का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन आजादी का अमृत महोत्सव की महाविद्यालयीन नोडल अधिकारी श्रीमती तूलिका गौतम एवं आभार प्रदर्शन आई.क्यू.ए.सी संयोजक डॉ यतींद्र महोबे द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ से लल्ला बाई लोधी, एल.एन रजक, डॉ मीनाक्षी सौभरि, सत्यव्रत गरानायक, अंशुल खरे, डॉ. संदीप आठया आदि उपस्थित रहें। 

 

प्रादेशिक