22 जनवरी की होने लगी तैयारी, मंदिरों में किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रम

Neemuch 16-01-2024 Regional

नरसिंहपुर। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तारतम्य में मंदिरों और धार्मिक स्थलों में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जिले में मंदिरों के आसपास की साफ- सफाई, रंगाई- पुताई का कार्य किया जा रहा है। जिले में सभी वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। 22 जनवरी को दीपोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। हर घर, हर बस्ती, हर गांव में कलश यात्रा, भजन- कीर्तन, प्रभात फेरी, दीपदान, रंगोली, श्रमदान के कार्यक्रम प्रारंभ हो रहे हैं। इसमें विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं। मंदिरों में दीप प्रज्जवलित किये जा रहे हैं। जिले की विभिन्न राम मंडलियों द्वारा सुबह के समय प्रभात फेरी निकाली जा रही है। भगवान श्री राम- जानकी आधारित सांस्‍कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं। 16 से 21 जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

प्रादेशिक