उत्साह : राम आएंगे तो अंगना सजायेंगे समूह, रांगोली, दीपोत्सव एवं महाआरती

Neemuch 19-01-2024 Regional

करेली। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत 21 जनवरी के दिन करेली नगर पालिका द्वारा नगर के मुख्य मार्ग पर आयोजित रंगोली प्रतिभा प्रदर्शन में नगर की अनेक संस्थाओं की प्रतिभागिता में श्री राम आगमन पर भव्य रंगोली सजाई जावेगी। निरंजन चौक से राम मंदिर प्रेस चौराहा तक रांगोली हेतु विभिन्न संस्थाओं ने सहमति दी है। जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल, श्री मां रेवा महिला मंडल, बीएसएल पब्लिक स्कूल, दिगंबर जैन महिला मंडल, गहोई वैश्य महिला मंडल, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, अध्यक्ष केशरिया हिन्द वाहनी, जय हनुमान मंदिर महिला मंडल, राजपूत क्षत्रिय सभा महिला इकाई, नेमा समाज महिला मंडल, दीनबंधु महिला मंडल, राष्ट्रीय करणी सेना महिला इकाई करेली, एनजेएम इंग्लिश स्कूल, सखी मिलन ग्रुप करेली, क्लासिक क्लब करेली, जय महाकाली गरबा मण्डल वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई राधा महिला मंडल करेली शा. बालिका छात्रावास मेरे अपने संस्था सिद्धिविनायक ग्रुप वागदत्ता साहित्य समिति अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा करेली शासकीय कन्या शाला करेली सी एम राइज स्कूल करेली नगरपालिका माध्यमिक शाला क्रमांक1 स्वर्णकार समाज महिला मंडल  करेली कलाकार संघ पीडीएस स्कूल राष्ट्रीय सेवा योजना महात्मा गांधी महाविद्यालय करेली डॉ के एल पपनेजा स्कूल, विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी जाय कान्वेंट स्कूल करेली बस्ती, खजांची राम कली बाई इंग्लिश स्कूल शासकीय नवीन प्राथमिक शाला लक्ष्मी अग्रवाल स्कूल प्रभारी रामेति विश्वकर्मा श्री राम मंदिर सेवा समिति अग्रवाल महिला मंडल सद्भावना महिला मंडल बगीचा जैन मंदिर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेली बस्ती, मां शतांक्षी स्वसहायता समूह, जय लक्ष्मी स्वसहायता समूह, नारी विकास मंदिर, आत्म निर्भर स्वसहायता समूह, परशुराम स्वसहायता समूह, राधाकृष्ण स्वसहायता समूह, मानसी स्वसहायता समूह, सीता स्वसहायता समूह, शासकीय माध्यमिक कन्या शाला, संकट मोचन रामधुन मंड़ल, निरंजन स्कूल आदि रांगोली से मुख्य मार्ग को सजायेगे। श्री रामलला के भव्य मंदिर में आगमन को उत्सव के रूप में मनाने, प्रभु चरणों के स्वागत, अभिनंदन हेतु नगर पालिका परिषद करेली द्वारा नगर की विविध धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से भव्य उत्सव मनाया जावेगा। प्रतिभागी नगर की सामाजिक, धार्मिक, रचनात्मक, शैक्षणिक, शासकीय एवं अशासकीय संस्थाएं, नगर के विभिन्न ग्रुप एवं महिला मंडलों द्वारा रंगोली सजाई जावेगी। जिन्हें आगामी 26 जनवरी पर आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत भी किया जावेगा। नगर के मुख्य मार्ग में प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक सभी प्रतिभागी संस्थाएं व ग्रुप रंगोली सजावट करेंगे एवं अपरान्ह 3 बजे से देर रात्रि तक नागरिकगण रंगोली का अवलोकन करेंगे।
22 को महा दीपोत्सव एवं महाआरती
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 22 जनवरी को नगर के मुख्य मार्ग सहित विविध मंदिरों को असंख्य दीपों से जगमग किया जावेगा। आयोजन के अंतर्गत मुख्य मार्ग पर निरंजन चौक से लेकर बरमान चौराहा, श्री राम मंदिर में 11000 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इस दिन संध्या 7.30 बजे नगर प्रधान प्रभु श्री रामलला के दरबार श्री राम मंदिर में भव्य महा आरती की जावेगी। तदंतर रात्रि 8 बजे से मुख्य मार्ग पर भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें नगर की प्रमुख धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से दीप प्रज्वलित किए जाएंगे और नगर को प्रभु चरणों के स्वागत हेतु असंख्य दीपों से जगमग किया जावेगा।

 

प्रादेशिक