स्कूल में बालिकाओं को सिखाये जा रहे आत्मरक्षा के हुनर

Neemuch 08-02-2024 Regional

नरसिंहपुर। वर्तमान समय में हरेक माहौल में बेटियों को सुरक्षित और सबल बनाने उन्हें शारीरिक रूप से सशक्त करने की महती आवश्यकता है। इसी अनुक्रम में विभागीय योजनान्तर्गत वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशन में सरकारी माध्यमिक शाला काशीखैरी में बालिकाओं को आत्मरक्षा के हुनर रानी लक्ष्मीबाई बालिका प्रशिक्षण के अंतर्गत विगत माहों से सिखाये जा रहे हैं। बालिकाओं को आत्मरक्षा के हुनर प्रशिक्षित ट्रेनर श्रीमती अभिलाषा उपाध्याय के द्वारा विद्यालय परिसर में सिखाए जा रहे हैं। प्रधानपाठक परवेज अख्तर खान के द्वारा बालिकाओं को आत्मनिर्भर और विभिन्न परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हुए सबल और सशक्त करने प्रशिक्षण मनोयोग से करवाया जा रहा है। महिला शिक्षिकाओं की देखरेख में समस्त आयोजन रखा गया है।बालिकाओं के द्वारा भी आत्मरक्षा के लिए खुद को तैयार करने के लिए और स्वयं को शारीरिक रूप से दक्ष चुस्त दुरुस्त बनाए रखने कड़ी मेहनत की जा रही है। उपरोक्त सभी गतिविधियों में सभी शिक्षक मिलजुलकर योजना बनाकर कार्य करते हैं। अभिभावकों के बीच भी ऐसे व्यवहारिक ज्ञान और उपयोगी साबित होने वाले कार्यक्रम को समुचित रूप से सराहा जा रहा है।

 

प्रादेशिक