वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी जोगेंद्र सिंह का निधन
nspnews 17-03-2025 Regional

नरसिंहपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी जोगेंद्र सिंह का करीब 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे अधिवक्ता चौधरी जितेंद्र सिंह के पिता थे। जानकारी अनुसार उनकी अंतिम यात्रा 18 मार्च को सुबह 10.30 बजे हाउसिंग बोर्ड में स्थित उनके निज निवास से निकलेगी। विदित हो कि वे जिला अधिवक्ता संघ के कई पदों पर रहे। साथ ही कांग्रेस पार्टी में भी उन्होंने विभिन्न पदों का दायित्व निभाया। वे लोधी समाज के प्रदेश पदाधिकारी रहे।
