गोटेगाँव विधानसभा के चारों मंडलों में भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान जारी

nspnews 20-09-2024 Regional

नरसिंहपुर। भाजपा द्वारा गोटेगाँव विधानसभा के चारों मंडलों क्रमशः गोटगांव नगर, गोटेगांव ग्रामीण, करकबेल व मुंगवानी मंडल में सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला प्रभारी अमिता चपरा ने कहा कि संगठन पर्व के अंतर्गत सदस्यता अभियान के माध्यम से अंत्योदय से सर्वाेदय भाजपा का मूल मंत्र के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाना है। 
पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान 2024 पूरे मध्यप्रदेश में जोरों-शोरों से चल रहा है भाजपा कार्यकर्ता इस कार्य को कर्तव्यनिष्ठा के साथ हर बूथ पर कर रहे हैं। आज इस डिजिटली अभियान के तहत मिस कॉल, क्यू आर कोड, वेबसाइट और नमो एप के माध्यम से सदस्य बनाएं जा चुके हैं। ये अभियान प्रत्येक बूथ पर ज़ोर शोर से चल रहा है। गोटेगाँव विधायक महेंद्र नागेश ने कहा कि हम पिछली बार के सदस्यता अभियान की तुलना में इस बार अधिक गति से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता हर क्षेत्र में हर वर्ग के लोगों के पास जा रहे हैं और अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाए जा रहे हैं। युवा मोर्चा जिला प्रभारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनीत नेमा ने कहा कि एक मजबूत राष्ट्र निर्माण व विश्व गुरू भारत के लिए हर व्यक्ति राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपना योगदान देना चाहता है। यही कारण है बड़ी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता अभियान से जुड़ रहे है। सदस्यता टोली के सदस्य विशाल सिंह पटेल एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रियांक जैन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। 

 

प्रादेशिक