ऑल इंडिया स्माल न्यूज पेपर एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

narsinghpur 27-02-2023 Regional

नरसिंहपुर। ऑल इंडिया स्माल न्यूज पेपर एसोसिएशन का लगातार छठवें वर्ष पत्रकार सम्मान समारोह बरमान घाट  में हुआ। मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनय डेविड ने कहा कि यह ऐसा संगठन है। जो पत्रकारों के हितों के लिए 41 वर्षों से कार्य कर रहा है जिन्होंने पत्रकारो के हित मे कई आंदोलन किये यह संगठन उन संगठनों में से है जो 16 संगठन भारत सरकार की गजट में है। प्रदेश संगठन महामंत्री प्रशांत  ने कहा कि पत्रकार को संगठित होकर कार्य करना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष पहलाद कौरव, भागीरथ तिवारी, पूर्व डीआईजी महेश चौधरी, अमित वर्मा, पारस सोनी, राजेश वर्मा, शिल्पी जैन, मनोज शुक्ला, एजाज खान ने भी अपने विचार रखें।  समारोह में सामाजिक क्षेत्र में लगातार कार्यरत व्यक्तियों का सम्मान किया गया। नशा मुक्ति अभियान चलाने वाले बुद्धिप्रकाश विश्वकर्मा, फुटपाथी व्यापारियों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले अनिल गुप्ता, नर्मदा परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को हमेशा यथासम्मान देने वाले असित तिवारी, कई वर्षो से फोटोग्राफर संजय राय, आदिवासी हितों पर काम करने वाले  सुरेश ठाकुर और दिव्यांग पत्रकार भाई धर्मेन्द्र लोधी को उनके सामाजिक क्षेत्र में लगातर किए जा रहे जनहितैषी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। संगठन द्वारा देवीप्रसाद कहार, संजय मेहरा, गोविंद पटेल, गौरव रैकवार, नरेंद्र श्रीवास्तव, बृजेश रजक, राजेश वर्मा, सुनील ममार, गोविंद चौरसिया, दशरथ पटेल, रोहित रजक, एजाज खान, कमलेश रजक सभी को संगठन की तरफ से सम्मान पत्र देकर सम्मान किया। मंच का संचालन संभागीय अध्यक्ष मनजीत छाबड़ा  एवं आभार प्रदर्शन संजय मेहरा ने किया।

प्रादेशिक