खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लोगो, शुभंकर, मशाल, गान और जर्सी का शुभारंभ

nspnews 05-05-2023 Sports

एनएसपीन्यूज। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रीअनुराग सिंह ठाकुर ने लखनऊ में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश 2022 के आधिकारिक लोगो, शुभंकर, मशाल, गान और जर्सी को पूरे उत्साह के साथ लॉन्च किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे। केआईयूजी यूपी 2022 का आयोजन वाराणसी, नोएडा और गोरखपुर के अलावा राज्य की राजधानी लखनऊ में किया जाएगा। दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में निशानेबाजी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कबड्डी प्रतियोगिता 23 मई, 2023 को नोएडा में शुरू होगी, जबकि कुछ अन्य स्पर्धाएं 24 मई, 2023 को विभिन्न स्थानों पर भी शुरू होंगी। इस यूनिवर्सिटी गेम्स जो आधिकारिक तौर पर 25 मई से 03 जून, 2023 तक होंगे, में 200 भारतीय विश्वविद्यालयों के 4000 से अधिक एथलीट 21 खेल स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे। उद्घाटन समारोह 25 मई, 2023 को लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। 

 

प्रादेशिक