ऑस्कर विनिंग डॉक्यूमेंट्री डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्परर्स की टीम से मिले धोनी

nspnews 12-05-2023 Sports

एनएसपीन्यूज। आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्परर्स की टीम को सम्मानित किया है। धोनी ने पर्सनलाइज्ड चेन्नई सुपरकिंग्स की जर्सी उन्हें गिफ्ट की। जिसके कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। वीडियो में धोनी स्टेडियम में द एलिफेंट व्हिस्परर्स की टीम का स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहले धोनी ने बोम्मन-बेल्ली और डॉक्यूमेंट्री की डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस से हाथ मिलाया फिर उन्हें एक जर्सी गिफ्ट करते हैं। इस दौरान धोनी की बेटी जीवा भी कार्तिकी गोंजाल्विस, बोम्मन और बेल्ली से मिलती हैं। वीडियो के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जिनमें धोनी कार्तिकी गोंजाल्विस, बोम्मन-बेल्ली को उनके नाम की जर्सी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, उस टीम को सराहते हैं जिसने हमारा दिल जीत लिया! बोम्मन, बेल्ली और फिल्म निर्माता कार्तिकी गोंसाल्विस की मेजबानी करना बहुत अच्छा लगा।

प्रादेशिक