शिव मंदिर निर्माण कार्य हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ भूमिपूजन

Kota 08-03-2024 Regional

नरसिंहपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर नगर के जरजोला रोड स्थित अरमान नगर कॉलोनी में भगवान शिव के मंदिर निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन हुआ। प्रस्तावित शिव शंकर के मंदिर के भूमिपूजन के बाद नींव की पहली ईंट सभी कॉलोनी वासियों ने रखी। इस दौरान महिलाओं द्वारा गाए जा रहे मांगलिक गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर अतिथिजनों पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटैल, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में रामप्रकाश दुबे, शिवा पाठक, पंकज शर्मा, हरिओम दुबे, अभिषेक राय, बाबूलाल पटैल, दशरथ पटैल, हरगोविंद पटैल, द्धारका पटैल, नीरज पटैल, निरंजन सिंह पटैल, राजाराम पटैल, सुशील चंद गुप्ता, रामलाल मेहरा, नारायण सेन, जीवनलाल मेहरा, मुकेश सोनी, मनोज धमनेटिया, बबलू कहार आदि मौजूद रहे।

 

प्रादेशिक