मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस, जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने किया ध्वजारोहण

Kota 06-04-2024 Regional

नरसिंहपुर। भाजपा के 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले भर में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पार्टी का स्थापना दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय नरसिंहपुर में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष इंजी अभिलाष मिश्रा द्वारा पार्टी के झंडे का ध्वजारोहण पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर सभी के द्वारा माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम जिला भाजपा अध्यक्ष इंजी.अभिलाष मिश्रा की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी के मुख्य आतिथ्य व लोकसभा प्रत्याशी चौ.दर्शन सिंह, पूर्व मंत्री जालम सिंह पटैल, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति काकोड़िया के विशिष्ट आतिथ्य व नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज, विधानसभा संयोजक सुनील कोठारी, पूर्व जिलाध्यक्ष महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, वरिष्ठ नेेता डॉ.अनंत दुबे, विधानसभा प्रभारी अभिजीत महाजन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निशा सोनी, कार्यालय प्रभारी शब्बीर उस्मानी, किसान नेता एकम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 45 वर्ष पूर्व आज के ही दिन हुई थी। हमारे श्रद्धेय नेताओं द्वारा राष्ट्र की जन आकांक्षाओं व अपेक्षाओं को पूरा करने हेतु ही भारतीय जनता पार्टी का निर्माण हुआ है। आज का दिन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए आनंद का, उत्सव का, गौरव का दिवस है। हम अपनी स्थापना के साथ ही समाज में अन्त्योदय के सिद्धांत को लेकर आगे बढ़ रहे है। 
जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस के कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी नर्मदापुरम भाजपा प्रत्याशी चौ.दर्शन सिंह व पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कर आगामी चुनाव में प्रचंड बहुमत से भाजपा को विजयश्री दिलाने का आव्हान किया। इस अवसर पर भाजपा की रीति व मोदी जी के कार्यों से प्रभावित होकर पूर्व शिक्षिका श्रीमति शकुन नामदेव, रचना वर्मा, भारती दीक्षित ने भाजपा जिलाध्यक्ष के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष रमाकांत चौबे व आभार करेली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ब्रजेश पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता व मातृशक्ति उपस्थिति रही।

 

प्रादेशिक