प्रभु देवा ने पत्नी डॉक्टर हिमानी के साथ बेबी गर्ल का किया स्वागत

nspnews 13-06-2023 Entertainment

एनएसपीन्यूज। मशहूर डांस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर प्रभु देवा एक बार फिर से पिता बन गए हैं। इस बारे में उन्होंने खुद जानकारी दी है। प्रभु ने अपनी पत्नी डॉक्टर हिमानी के साथ बेबी गर्ल का स्वागत किया है। प्रभु ने इस खबर को खुद कन्फर्म किया है। उन्होंने कहा, 'हां, यह सच है। मैं इस उम्र (50) में एक बार फिर से पिता बन गया हूं। मैं बहुत खुश हूं और कम्पलीट फील कर रहा हूंं। प्रभु ने यह भी बताया कि बेटी और परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताने के लिए उन्होंने अपना वर्कलोड भी कम कर लिया है। प्रभुदेव ने कई हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों का निर्देशन किया है। सलमान खान स्टारर 'राधे उनके डायरेक्शन में बनी आखिरी फिल्म थी। प्रभु ने पहली पत्नी रामलता से डिवोर्स के 9 साल बाद 2020 में डॉक्टर हिमानी से दूसरी शादी की थी। पहली शादी से प्रभु को 3 बच्चे थे जिसमें से एक का कैंसर की वजह से निधन हो गया था। बाकी दो बच्चे मां के साथ रहते हैं।

प्रादेशिक