सुभाष पार्क में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने किया ध्वजारोहण

nspnews 26-01-2024 State

नरसिंहपुर। स्थानीय सुभाष पार्क में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संदेश का वाचन भी किया। कार्यक्रम का संचालन अजय मालवीय ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही। ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेसजनों ने गांधी चौराहे पर स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

 

प्रादेशिक