मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की गारंटी वाला बजट : अभिलाष मिश्रा

nspnews 01-02-2024 State

नरसिंहपुर। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष इंजी.अभिलाष मिश्रा ने आज प्रस्तुत हुए अंतरिम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में 2014 से शुरू हुई भारत की विकास यात्रा विकासशील भारत को विकसित भारत की ओर ले जा रही है। मोदी सरकार द्वारा लगातार 10 वर्षों से प्रस्तुत किए जा रहे बजट भारत के विकास उन्मुखी व जनहितैषी है। यह बजट विकसित भारत के 4 स्तंभों युवा, गरीब, महिला और किसान सभी को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने वाला है। यह देश के भविष्य निर्माण का बजट है। इस बजट में 2047 के विकसित भारत के निर्माण की नींव को मजबूत करेगा। यह सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी बजट इस सोच पर आधारित है भारत का सर्वांगीण विकास किस तरह किया जा सकता है। 

 

प्रादेशिक