संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सहायक प्राध्यापक राजेश ठाकुर विजेता, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे

nspnews 04-03-2025 Regional

एनएसपीन्यूज। संभाग स्तरीय अधिकारी- कर्मचारी बैडमिंटन पुरूष प्रतियोगिता अंडर 50 पुरुष वर्ग शासकीय विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर में आयोजित हुई। उक्त प्रतियोगिता में डॉ राजेश कुमार ठाकुर सहायक प्राध्यापक इतिहास प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर विजेता रहे। इनका चयन राज्य स्तरीय अधिकारी- कर्मचारी बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु हुआ। जो 06 से 08 मार्च को एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में आयोजित है।