दिगम्बर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व पर होंगे अनेक धार्मिक कार्यक्रम

nspnews 07-09-2024 Regional

नरसिंहपुर। कंदेली स्थित जैन मंदिर जी में आर्यिका रत्न 105 अनंत मति माता जी का ससंघ चातुर्मास चल रहा है उनके सानिध्य में अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयाजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में दिगम्बर जैन समाज के आत्मसाधना के लिये दशलक्षण पर्व कल 8 सितम्बर से प्रारंभ हो रहे है। माता जी के सानिध्य में पूजन साधना, संस्कार साधना शिविर के साथ दशलक्षण पर्व के विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप जैन मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि साधना संस्कार शिविर में प्रातः 4 से 4.15 बजे प्रार्थना, 4.15 से 4.45 बजे प्रतिक्रमण, 4.45 से 5.40 सामायिक स्नान शुद्धि, 6.30 बजे से 8.30 बजे पूजन आदि, 8.30 बजे से 9.30 दशधर्म पर प्रवचन, 9.30 बजे से 10.00 तत्वार्थ सूत्र का वाचन, 11.00 बजे से 12.00 आहार चर्या, दोपहर 12.30 बजे से 01 बजे सामायिक, 1.30 बजे से 2.30 बजे विश्राम पाठ, 3.30 बजे से 4.30 तत्वार्थ सूत्र की कक्षा, 5 बजे से 6 बजे प्रतिक्रमण, आचार्य भक्ति, रात्रि 7 बजे से 8 बजे सामायिक आदि, 10 बजे विश्राम होगा। साधना पूजन शिविर प्रातः 6 बजे से 11 बजे तक होगा। जिसमें प्रातः 6 बजे से अभिषेक विधि प्रारंभ, 6.45 शांतिधारा, 7 बजे से पूजन, 8.15 बजे प्रवचन होगें। दशलक्षण पर्व के कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से विधान, रात्रि पंडाल में आरती, 8 बजे से दीदी जी के मंगल प्रवचन होगें जिसमें सुबह प्रवचन एवं तत्वार्थ सूत्र की कक्षा से संबंधित 10 प्रश्र पूछे जायेंगे, रात्रि 9 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

प्रादेशिक