राघव- परिणीति मुंबई एयरपोर्ट के बाहर किया स्पॉट

nspnews 09-05-2023 Entertainment

एनएसपीन्यूज। परणीति चोपड़ा इन दिनों आप आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा संग अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में दोनों को एक बार फिर मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स की माने तो परिणीति और राघव 13 मई, शनिवार को दिल्ली में सगाई करने जा रहे हैं। अब सगाई की खबरों के बीच दोनों दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। एयरपोर्ट पर परिणीति चोपड़ा एक दम सिंपल लुक में नजर आईं। उन्होंने रेड कुर्ता- पजामा पहना हुआ है। इस लुक को परिणीति ने व्हाइट फुटवीयर और ब्लैक गॉगल्स के साथ कम्पलीट किया है। वहीं आप नेता राघव ब्लैक शर्ट और ऑफ व्हाइट ट्राउजर में नजर आए। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। बीते दिनों कपल को लगातार साथ में स्पॉट किया जा रहा है। हाल ही में दोनों डिनर डेट पर पहुंचे थे,उन्हें बांद्रा स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। इससे पहले राघव- परिणीति आईपीएल 2023 का मैच देखने के लिए मोहाली स्टेडियम पहुंचे थे। जहां दोनों की काफी बॉन्डिंग देखने को मिली। इस दौरान परिणीति को देखते ही वहां पर मौजूद फैंस परिणीति भाभी चिल्लाने लगे थे।

प्रादेशिक