जवारों की शोभायात्रा के चलते नरसिंहपुर में ऐसा रहेगा ट्रैफ़िक डायवर्जन

nspnews 10-04-2025 Regional

नरसिंहपुर। सदर मढ़िया के जवारों की भव्य शोभायात्रा 11 अप्रैल को विभिन्न मार्गों से निकाली जायेगी। 
आवश्यकतानुसार वैकल्पिक यातायात व्यवस्था
जवारों की शोभायात्रा सुबह 7 बजे से निर्धारित किया गया है। यह पूरे दिन नगर में भ्रमण करेगा, जिसमें अत्याधिक संख्या में शहर तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। पुलिस प्रशासन नरसिंहपुर द्वारा यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यकतानुसार वैकल्पिक यातायात व्यवस्था की गई है।
      शोभायात्रा के दौरान सदर मढ़िया से आशीष अस्पताल, नगर पालिका, चौराहा, सुभाष चौक, चौपाटी तिराहा, गुरूद्वारा चौक, सराफा मार्केट, सुनका तिराहा, पुत्री शाला, राम मंदिर, सिंहपुर तिराहा, शनिचरा चौक, हरेराम धर्मशाला मार्ग पर यातायात का अत्याधिक दबाव रहेगा।
      पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिकों की सहूलियत के लिए वैकल्पिक मार्ग नियत किया है। कार्यक्रम दौरान सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। प्रातः 7 बजे से लगभग दोपहर 2 बजे तक नगर पालिका चौक से सुभाष चौक तक मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा। इस दौरान गांधी चौक की ओर से आने वाले वाहनों और नागरिकों के लिए यातायात स्टेडियम ग्राउंड, पोस्ट ऑफिस, सतीश टाकीज होते हुए मेन रोड आवागमन कर सकते हैं। दोपहर लगभग 12 बजे से शाम 4 बजे तक अष्टांग चिकित्सालय से सुभाष पार्क की ओर आने वाले वाहन इतबारा बाजार से होते हुए नगर पालिका चौक से आगे आशीष अस्पताल या गांधी चौक तरफ जा सकेंगे। दोपहर लगभग 12 बजे से शाम 5 बजे तक सुनका चौक से चौपाटी तिराहे की ओर आने- वाले वाहन पूर्णतरू प्रतिबंधित रहेंगे। इस दौरान सुनका चौक से बाहरी रोड हुए यातायात सुचारू रहेगा। दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक मुशरान पार्क से पुत्री शाला, सिंहपुर चौराहा होते हुए सुभाष चौक तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान मुशरान पार्क से पुलिस लाइन होते हुए, सांकल तिराहा, इतबारा बाजार, सुभाष चौक की ओर वाहनों के लिए मार्ग सुचारू रहेगा।
      पुलिस प्रशासन नरसिंहपुर द्वारा आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नंबर 9977080404 एवं कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 7587646110 पर जानकारी दे सकते हैं।

 

प्रादेशिक