फैंस ने की विराट के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ
nspnews 11-05-2023 Entertainment

एनएसपीन्यूज। हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मुंबई में आरसीबी की टीम मेंबर्स के लिए डिनर होस्ट किया। इस दौरान रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी विराट-अनुष्का से फोटो क्लिक करने की रिक्वेस्ट करने लगे। इस बीच गलती से किसी ने अनुष्का को सर कह दिया। इतना सुनते ही विराट ने पैपराजी के मजे लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विराट ने मजेदार अंदाज में पैपराजी से कहा कि अनुष्का को तो सर बोल दिया, अब मुझे भी मैम बोल दे। पैपराजी ने भी हंसते हुए विराट से माफी मांगी। सोशल मीडिया पर भी लोग विराट-अनुष्का के इस वीडियो को खूबी पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- विराट का सेंस ऑफ ह्यूमर बढिय़ा है। जबकि एक यूजर ने लिखा- अनुष्का सर सुनने में बुरा नहीं है।
