द केरला स्टोरी ने 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा किया पार

nspnews 14-05-2023 Entertainment

एनएसपीन्यूज। द केरला स्टोरी ने 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन यानी शनिवार को 19.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 112.99 करोड़ रुपए हो गई है। करीब 30 से 35 करोड़ में बनी इस फिल्म के आंकड़े हैरतअंगेज हैं। इसने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के कलेक्शन को सिर्फ 9 दिन में पीछे कर दिया है। किसी का भाई किसी की जान ने अब तक 109.29 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। एक बड़ी स्टारकास्ट और बड़े बजट की फिल्म को इतनी आसानी से पछाड़ देना द केरला स्टोरी की उपलब्धि को दर्शाता है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन शेयर किया है। 

 

प्रादेशिक