परमा पर्व पर राम मंदिर में गौ पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Neemuch 13-11-2023 Regional

नरसिंहपुर। करेली के राम मंदिर में परमा पर्व पर गौ पूजन का कार्यक्रम राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी व रीवा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजकुमार आचार्य की प्रमुख उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। पं शिव नारायण शास्त्री ने वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच गाय का भी पूजन तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर गुड़ खिलाकर किया। कार्यक्रम का संचालन का संचालन राजकुमार कौरव तथा आभार व्यक्त मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि भागीरथ तिवारी ने किया।
