भाजपा का होली मिलन समारोह संपन्न, कार्यकर्ताओं ने दी एक- दूसरे को शुभकामनायें

nspnews 02-04-2024 Regional

नरसिंहपुर। स्थानीय मैरिज गार्डन में भाजपा का कार्यकर्ता होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष इंजी. अभिलाष मिश्रा, भाजपा सांसद प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल, गोटेगांव विधायक महेन्द्र नागेश, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति काकोड़िया, लोकसभा सहसंयोजक हरिप्रताप ममार, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे, सुनील कोठारी, महंत प्रीतमपुरी आदि की गरिमामय उपस्थित में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती एवं भाजपा के पितृ पुरषों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर हुई। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व नेतागणोें ने एक दूसरे को तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर होली व रंगपंचमी की शुभकामनाएं प्रेषित की तत्पश्चात् कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रहलाद पटेल ने कहा कि पुरे देश में भारतीय जनता पार्टी ही इकलौती ऐसी पार्टी है जो कि कार्यकर्ता के काम को प्रधानता में रखते हुए उसका फल देती है, भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के सिद्धांत को मानने वाली पार्टी है, हमारी पार्टी में किसी भी जाती, रंग, धर्म, प्रांत, पंत का भेद नहीं है हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबके प्रयास के मूल मंत्र को मानने वाले लोग हैं। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष इंजी.अभिलाष मिश्रा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता डीजल इंजन की तरह है जो एक बार चुनाव में लगता है तो न फिर वह घर बैठता है अपितु अपने सभी कार्य छोड़कर पार्टी कार्य में जुट जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि जिस चुनावी रणनीति से आपने पूर्व के चुनावों मे विपक्ष पटखनी दी है ठीक उसी प्रकार इस चुनाव में भी आपको विपक्ष को हराकर भाजपा को जिताना है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि मुझ जैसे सामान्य से कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने के लिए मुझे आधिकारिक किया गया है इसके लिए मैं केंद्र एवं प्रदेश के नेतृत्व का आभारी हूं जिन्होंने मुझ जैसे सामान्य से कार्यकर्ता के ऊपर भरोसा जताया।
इसके पूर्व जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कोर कमेटी व विधानसभा चुनाव प्रबंधन टोली की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई जिसमें राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने कहा कि यह चुनाव पार्टी का नहीं बल्कि देश को बनाने का चुनाव है। उक्ता शय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा ने द्वारा दी गई।

 

प्रादेशिक