करेली में सुरक्षा जवान व सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती के लिए पंजीयन शिविर कल
nspnews 24-03-2025 Regional

नरसिंहपुर। जिले में सुरक्षा जवान व सुपरवाईजर के 500 पदों पर भर्ती के लिए पंजीयन शिविर का आयोजन विकासखंड स्तर पर किया जायेगा। सुरक्षा जवान व सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय जनपद पंचायत करेली में 25 मार्च को प्रातरू 10.30 बजे से सायं 4 बजे तक पंजीयन शिविर का आयोजन किया जायेगा। उक्त पदों की भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं से स्नातक होनी चाहिये। साथ ही शारीरिक मापदंड, 18 से 35 वर्ष की आयु, 167.5 सेमी, 56- 90 किग्रा वजन और 80 से 85 सेमी छाती होना आवश्यक है। शेष शर्ते भर्ती अधिकारी एवं कम्पनी के मापदंड के अनुसार लागू होंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मोबाइल नंबर 7706877459 व 9174995167 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
